

शनिवार, 19 सितंबर 2026
Live
अररिया: अररिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने “कुत्ता बाबू” वाले निवास प्रमाण पत्र पर चुटकी लेते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में कैसे काम चल रहा है इससे समझा जा सकता है. उन्होंने कहा कि बिहार में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नही हो रहा है लिहाजा “कुत्ता बाबु” ने भी जरुर घुस दिया होगा, तभी उसका निवास प्रमाण पत्र बन पाया. वहीं उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि फर्जी डिप्टी सीएम हैं सम्राट चौधरी. उम्र का फर्जीवाड़ा कर सम्राट चौधरी फर्जी डिग्री के साथ कैसे बिना मैट्रिक किए हीं पीएचडी कर लिए ? नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं और बिहार में एक इंजन भ्रष्टाचार में तो दूसरा इंजन अपराध में संलिप्त है. वहीं उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे पर भी तंज कसा.नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव किशनगंज जाने से पूर्व अररिया में ये बयान दिया है.क्या है पूरा मामलाबिहार की राजधानी पटना में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां कुत्ते के नाम पर आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. बता दे कि चुनाव आयोग की तरफ से बिहार में चलाए जा रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान पिछले दिनों आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदनों की बाढ़ सी आ गई थी.तभी मसौढ़ी प्रखंड में एक कुत्ते को आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया. जिले के आला अधिकारियों को इसकी जानकारी तब हुई, जब कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ARARIA : दिल्ली में 27 सालों के बाद कमल खिलने पर NDA कार्यकर्ताओं ने अररिया के चांदनी चौक पर जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर होली और दीपावली एक साथ मनाया, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल चेहरे पर लगाकर जीत की बधाई दी।BJP को मिली प्रचंड जीत पर NDA में जश्नवहीं, जीत के जश्न में जमकर पटाखे फोड़े गए। मौके पर भाजपा, जेडीयू कार्यकर्ता सहित NDA के सभी घटक दलों के नेतागण मौजूद थे, वहीं, अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अरविंद केजरीवाल को 'आप'दा कहते हुए संबोधित करते हुए कहा कि रेवड़ियां बांटकर नहीं बल्कि विकास के नाम पर जनता वोट देती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए गए उल्लखेनीय कार्यों को देखकर दिल्ली की जनता ने अपना जनमत विकास को दिया है और आस्था व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की चुनाव तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। उन्होंने बिहार में भी एनडीए के भारी जनाधार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया।(अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट)
AURANGABAD : प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार में अपनी सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश युवा अध्यक्ष और असम में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में चर्चित रहे पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने दावा किया और कहा कि बिहार की जनता को एनडीए और महागठबंधन ने फुटबॉल बना रखा है। इन दोनों से बिहार को निजात दिलाना जरूरी है। दोनों से निजात दिलाने के लिए ही जन सुराज का गठन हुआ है। 'जन सुराज ही बिहार में एकमात्र विकल्प'राज्य की जनता विकल्प चाह रही है और जन सुराज ही दोनों से निजात दिलाने का एकमात्र विकल्प है। जनता को विकल्प देने के लिए ही हमारी पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने जा रही है। हमारी पार्टी के अधिक से अधिक उम्मीदवार विधानसभा चुनाव विजयी होंगे और निश्चित रूप से बिहार में हम सरकार बनाएंगे। यही मुद्दे हर बिहारवासी की जुबां पर है और उन्हें भी लग रहा है कि जनसुराज सही मायने में उनके हित की बात और बिहारियों को सम्मान दिलाने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की दशा और दिशा तभी बदलेगी, जब सही सोच वाले सही लोग राजनीति में आएंगे। ऐसे ही लोगों को जन सुराज अपने साथ जोड़ रही है और ऐसे ही लोग विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। समय आने पर सीएम फेस बताएंगी जन सुराजपूर्व आईपीएस अधिकारी ने जन सुराज के सीएम फेस के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सीएम फेस भी आ जाएगा। समय आने दीजिए, सही समय पर हमारी पार्टी सीएम फेस भी बता देगी। इतना जान लीजिए कि वह चेहरा सबसे बेहतर चेहरा होगा। उन्होने कहा कि बिहार की जनता ने सारे चेहरे देख लिए हैं। इन देखे हुए चेहरों ने राज्य की जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं किया है। इन चेहरों का अब काम खत्म हो गया है। जनता को इनसे कोई उम्मीद नही रह गई है। जनता विकल्प चाह रही है और वह विकल्प जन सुराज के रूप में जनता के पास है। (औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट)
AURANGABAD : भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह औरंगाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने ओबरा के बेल गांव पहुंचकर मृतक प्रिंस के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। पवन सिंह के पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे।औरंगाबाद पहुंचे पावर स्टार पवन सिंहपवन सिंह से मुलाकात के दौरान पीड़ित परिजनों ने हत्याकांड से जुड़े सभी दोषियों को कठोर और सख्त सजा दिलवाने की मांग की। परिजनों की चीत्कार सुन पवन सिंह भी भावुक हो गए और घर की दोनों बच्चियों की शादी कराए जाने का सारा खर्च वहन करने का संकल्प लिया।लाठी-डंडे से पीटकर की गई थी हत्यागौरतलब है कि 10 जनवरी को खुदवां थाना के लसडा मोड़ के पास 30 से 40 लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर प्रिंस की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वह फुटबॉल मैच देखकर अपने घर वापस लौट रहा था।(औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट)
AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि निगरानी अन्वेषण की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में औरंगाबाद जिले के वार्ड नं. - 31 गंगटी में रेड मारी है। यह छापा शहर के प्रतिष्ठित सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के अकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह के आवास पर मारा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने बताया कि निगरानी की टीम डीएसपी शशिशेखर चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को यह शिकायत मिली थी कि औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के एकाउंटेंट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। इसी शिकायत के आलोक में यह छापेमारी की जा रही है।(औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट)
Aurangabad : औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुणाल सिंह गिरोह के 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 1 देसी पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, 2 बाइक और 4 मोबाइल भी बरामद किया है। एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि ये चारों अपराधी झारखंड के कुख्यात क्रिमिनल हैं और अति महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्ट के औरंगाबाद स्थित बेस कैंप पर गोलीबारी किये जाने तथा पर्चा फेंकने के मुख्य आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि सभी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है और इनके पास से पुलिस ने गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त कर लिया है। पूरी घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अरेस्ट किये गए क्रिमिनल्स में सूरज सिंह और ऋषिकांत फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी हैं जबकि चेतन और अर्जुन इनके सहयोगी हैं और ये चारों गोलीबारी के समय मौके पर मौजूद थे। गौरतलब है कि झारखंड के पलामू के कुख्यात अपराधी कुणाल सिंह गिरोह के सरगना रहे कुणाल की हत्या 2020 में हो गयी थी, जिसके बाद शुभम सिंह नाम के एक शातिर अपराधी द्वारा इस गिरोह का संचालन किया जा रहा था और इसी के द्वारा गिरफ्तार चारों क्रिमिनल्स को बेस कैंप पर गोलीबारी करने के एवज में 10 हजार रुपये भी दिये गए थे।
AURANGABAD : औरंगाबाद में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां दो बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में बस में सवार दो मिला यात्रियों की मौत हो गयी है। ये घटना औरंगाबाद के दाउदनगर-गया पथ के दाउदनगर मंडल कारा के पास की है, जहां बस में सवार दो महिला टक्कर के बाद सड़क पर गिर गयी और उनकी मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में बस ड्राइवर भी बुरी तरह फंसा रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने बस से निकाल कर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। (औरंगाबाद से मंटू कुमार की रिपोर्ट)
AURANGABAD : लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के तहत IPS विकास वैभव औरंगाबाद पहुंचे और 1 दिसंबर के कार्यक्रम की सफलता के लिए लोगों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि जाति-धर्म से उठकर एक-दूसरे को सहयोग और जागरूक कर ही हम खुद समाज और बिहार को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने खासकर युवाओं से स्टार्टअप को शुरू करने की अपील की और विकसित भारत का सपना साकार करने को उन्हें प्रेरित भी किया। औरंगाबाद में दिए अपने योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह वही औरंगाबाद है, जहां कभी हमें ठीक कनपटी के बगल से सनसनाती हुई गोली का एहसास बेहद नजदीक से कराया था लेकिन आज जब यहां आया तो पाया कि औरंगाबाद अब बिल्कुल ही बदल चुका है।
ARARIA : अररिया के जिला पदाधिकारी के रूप में 2017 बैच के IAS अनिल कुमार ने मंगलवार को योगदान दिया। योगदान के साथ ही नव पदस्थापित डीएम अनिल कुमार पूरी तरह से तेवर में दिखे। समाहरणालय में अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों से जिले में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों का फीडबैक लिया और फिर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप सहित अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जानकारी देते हुए डीएम अनिल कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता में जो भी विकास और अन्य कार्य जिले में हो रहे हैं, वे सभी कार्य संतोषप्रद हैं और विकास के हो रहे कार्यों को और आगे ले जाएंगे।अस्पताल निरीक्षण को लेकर उन्होंने बताया कि आज उनका पहला दिन था और अस्पताल में निहित स्वास्थ्य सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखने और समझने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण किया। नव पदस्थापित डीएम ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि नया जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाला है, उसे उपयोग में लाकर स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मुकम्मल बनाया जाएगा।
ARARIA : अररिया के रानीगंज में अज्ञात बीमारी से बीते तीन दिनों में तीन बच्चों की मौत हो गयी है, जिसके बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं. मामला रानीगंज प्रखंड के मझुआ पूरब पंचायत के चिरवाहा टावर टोला की है. अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की मौतसिविल सर्जन ने बताया कि पूर्णिया में इलाज के दौरान ही बच्चों की मौत हुई है. डीएम इनायत खान ने कहा है कि गांव के स्कूल में ही बच्चों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है. गांव में मेडिकल टीम अज्ञात बीमारी से हुई मौत की जांच में जुटी हुई है. वहीं, मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन और मेडिकल टीम ने बताया कि दो दिनों तक बच्चों और अन्य बीमार लोगों की भी जांच करायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक शरीर में ऐंठन, सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण के बाद ही ऐसी घटना हुई है. बहरहाल, मेडिकल टीम गांव में हीं कैंप कर रही है.
AURANGABAD : इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि औरंगाबाद में बेकाबू कार नहर में पलट गयी है। इस हादसे में कार चालक समेत 5 लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी है। नहर में गिरी कार, 5 की मौतये घटना औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के चमन बिगहा के पास मेन सोन केनाल की है। मृतकों में 4 पटना के बताए जा रहे हैं जबकि एक की पहचान कार चालक के रूप में हुई है। सभी मृतकों का शव पुलिस की निगरानी में नहर से बाहर निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। तफ्तीश में जुटी पुलिसपुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर के एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। (औरंगाबाद से मंटू की रिपोर्ट)
ARARIA : अररिया से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने मवेशी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और पास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए हैं। बताया जा रहा है कि कारोबारी पलासी से मधेपुरा के सिंघेश्वर मवेशियों की खरीदारी के लिए जा रहा था। मृतक कारोबारी की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के बरबन्ना गांव निवासी मो. सुलेमान का 40 साल का बेटा बाबू अख्तर के रूप में की गई है। मृतक के साथ उसके पिता मैजिक वाहन से मवेशी की खरीदारी करने सिंघेश्वर जा रहे थे। इसी क्रम में रामपुर नहर के पास पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने घेरते हुए बाबू अख्तर के सिर में गोली मार दी और डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।गोली लगने के बाद घायल बाबू अख्तर को रानीगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।(अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट)
ARARIA : अररिया पुलिस ने मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 साल की बच्ची को 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मां समेत 4 मानव तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये पूरा मामला रानीगंज के छतियौना की बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस को उस बच्ची की मां कुनिया खातून ने हीं अपनी बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई, जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बच्ची की मां कुनिया खातून ने ही अपनी बेटी को 50 हजार रुपये में बेचा था। गिरफ्तार मां के अलावे मानव तस्कर के रूप में मधेपुरा निवासी मो. शाहरुल और जहाना खातून के साथ-साथ मुंबई निवासी शाह मजहर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अररिया पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुपौल के प्रतापगंज से बच्ची को महज 4 घंटे में पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि अररिया एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया, इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। इसके बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर मां समेत चार मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
AURANGABAD : साइबर पुलिस ने फर्जी चेक बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। पटना में बैठ कर चेक तैयार करने वाले 32 साल के मुजाहिद वारसी को पुलिस ने डीआईयू टीम की सहायता से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शातिर बदमाश नालंदा जिला के इस्लामपुर का रहने वाला है। इस गिरोह के अन्य शातिर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इनके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह शातिर बदमाश तैयारी के साथ चेक का क्लोन बनाने का काम करता था। चेक इतनी बारीकी से बनाता था कि इसे बैंक के अधिकारी भी देखकर धोखा खा जाते थे। दरअसल, फर्जी चेक से निकासी के बाद 7 मई को साइबर थाने में मामले दर्ज कराए गए, जिसके बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गए। मामले में पीड़ित शिवशंकर कुमार ने बताया कि उसके खाते से 92 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मामले की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक साइबर थाना अनु कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि एक गिरोह द्वारा फर्जी चेक बना ठगी किया जाता है। इस संदर्भ में गिरोह के मास्टरमाइंड को पटना के आगमकुआं से गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि साइबर पुलिस और डीआईयू की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी चेक बना ठगी करने वाले गिरोह के एक मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। इसके पास से कई ब्लैक चेक, महंगी टैबलेट, चार मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव, एक यूएसबी डोंगल, ब्लैंक चेक काटने वाला ब्लेड, ट्रेन टिकट, एक डायरी, जिसमें मल्टीपल अकाउंट का विवरण, चेक प्रिंट करने हेतु ब्लैंक कागज़ बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है क्यों कि इसमें कई और लोगों के शामिल होने की आशंका है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जिलों में ठगी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। उसने कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
AURANGABAD : भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने स्टार और काराकाट लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके पवन सिंह आज औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की।इस दौरान हजारों की संख्या में उन्हें देखने पहुंचे समर्थकों का उन्होंने हाथ हिलाकर जोरदार अभिवादन किया और बिना कुछ बोले वहां से चलते बने। यहां तक की मीडिया से भी उन्होंने राजनीति से जुड़ी कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि देव सूर्य मंदिर में दर्शन पूजन के बाद औरंगाबाद जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का उनका कार्यक्रम था लेकिन जिला प्रशासन ने आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी थी, जिसके बाद पवन सिंह ने सिर्फ देव में पूजा-अर्चना की और फिर रवाना हो गए।
AURANGABAD : औरंगाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। हालांकि, वोटिंग के दौरान एक पोलिंग ऑफिसर की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। पोलिंग ऑफिसर की बिगड़ी तबीयतऔरंगाबाद में बूथ संख्या 184 पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एक पोलिंग ऑफिसर पर भयंकर गर्मी का असर हुआ। पी-1 की जिम्मेवारी निभा रहे गोपाल राम के नाक से अचानक ब्लीडिंग होने लगी। खून और चेहरा धोने के बाद फिलहाल वे बूथ पर ही किनारे आराम कर रहे हैं। "पहली बार हुआ ऐसा"तबीयत खराब होने के बाद पोलिंग ऑफिसर ने कशिश न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि पहले कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ था। आज पहली बार ऐसा हुआ है। वह नवीनगर में मध्य विद्यालय शाहपुर में शिक्षक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई है। वहां से रिजर्व में रखे गये किसी दूसरे चुनाव कर्मी को बूथ पर भेजा जा रहा है।
अररिया : बड़ी खबर अररिया से जहां पलासी थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान बनखत्ता चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान से 305 ग्राम एवं पलासी चौक से 3 ग्राम स्मैक जब्त किया है. मामले में पुलिस ने 4 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बनखत्ता चौक स्थित चाय नाश्ता की दुकान से तीन सौ पांच ग्राम तथा पलासी चौक से तीन ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता पाई है. इस दौरान पलासी पुलिस ने स्मैक के 4 धंधेबाजों को पकड़ा. वहीं पुलिस ने 53700 रुपये नगद व दो बाइक एवं चार मोबइल भी जब्त किया है. बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये आंकी जा रही है.
अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से जहां 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई. पहली घटना में नरपतगंज थाना क्षेत्र में पिकअप वैन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना शहर के गोढ़ी चौक के पास ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा में बैठी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 महिला समेत 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. पहली घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के चकरदाहा पेट्रोल पंप के पास की है जहां बाइकसवार दंपति को अनियंत्रित पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया. हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक का मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना अररिया शहर के गोढ़ी चौक के समीप की है जहां ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया. दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया जहां शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.
ARARIA:-BREAKING NEWS बिहार के अररिया जिला से हैं जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अँजाम दिया है.अररिया शहर के ADB चौक स्थित AXIS बैंक से हथियार के बल पर 90 लाख से ज्यादा की लूट की है.मिली जानकारी के अनुसार 6 हथियार बंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है.अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की है.लूट की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस के साथ ही एसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हैं और मामले की छानबीन कर रहे हैं.बैंककर्मी से पूछ्ताछ के साथ ही सीसीटीवी की जांच की जा रही है.वहीं लूट की वारदात के बाद स्थानीीय लोगों की भीड़ लग गयी है.