Hindi News / छात्रों की समस्याओं की दिशा में सरकार बातचीत करने को है तैयार

आंदोलन पर बोले सीएम हेमंत सोरेन : छात्रों की समस्याओं की दिशा में सरकार बातचीत करने को है तैयार

Edited By:  |
andolan par bole cm hemant soren andolan par bole cm hemant soren

रांची:झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र में शुक्रवार को छात्र आंदोलन को लेकर भारी हंगामा हुआ. विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.जिसके बाद कार्यवाही सोमवार तक स्थगित कर दी गई. इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों के आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि सरकार बातचीत करने को तैयार है और छात्रों की समस्याओं को समझना चाहती और उनकी समस्याओं को समझते हुए बड़े सुधार की दिशा में आगे बढ़ेगी.