बिहार में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी बारिश, ओला गिरने की भी संभावना

Edited By:  |
Alert of storm and rain in Bihar Alert of storm and rain in Bihar

PATNA : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी राजधानी पटना समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।


कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की पूरी संभावना है। इसी को लेकर बिहार में लगातार दूसरे दिन आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। पटना समेत कई जिलों में देर रात से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम में आए बदलाव की वजह से पारा डाउन हो गया है।

इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी

बिहार के उत्तरी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज पटना, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, खगड़िया समेत अन्य जिलों के लिए चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में बारिश हो सकती है।

कई इलाकों में भी ओला गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान खेतों में न जाएं। इसके साथ ही कई इलाकों में ओले भी गिरने की संभावना है लिहाजा बिहारवासी सतर्क रहें।