ना जानू ना!..... : भोजपुरी क्वीन ने स्पेशल One को किया इशारा, दिया फ्लाइंग Kiss
Edited By:
|
Updated :02 Dec, 2023, 12:48 PM(IST)


DESK : भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने अभिनय के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करती ही हैं, साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो को अपने चाहने वालों संग साझा करती रहती हैं। वहीं अपनी कमसिन अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक छोटी सी वीडियो शेयर की है, जिसमें वह दिलकश अदाओं से फैंस का दिल लूट रही हैं। हमेशा की तरह इस तस्वीर में भी अक्षरा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। फोटो में अक्षरा सिंह रेड ड्रेस पहने दिलकश अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी कातिल अदाएं फैंस को घायल कर रही हैं।