पाकुड़: पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. पाकुड़एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छापेमारी दल ने पांच अपराधियों को चोरी के मोबाइल और बाइक से साथ गिरफ्तार कर लिया है. एसीडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है. जिसमें अरविंद केसरी पूर्व में भी जेल जा चुका है.नगर थाना एवं अन्य थाना में आपराधिक केस भी दर्ज है. यह तार पश्चिम बंगाल से जुड़ा हुआ है.

गिरोह का तार पश्चिम बंगाल के फरक्का से है. फरक्का में इनके निशानदेही पर एक व्यक्ति को फरक्का पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं, पाकुड़ पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. साथ ही अन्य अंतरराज्यीय गिरोह का जल्द पर्दाफाश करेगी. अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.