पुलिस ने की छापेमारी : देवघर में अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :09 Feb, 2026, 04:24 PM(IST)
देवघर: देवघर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन स्थित होटल शुभम वाटिका में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई 8 फरवरी की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार युवकों में नेहाल मिश्रा, अंकित झा उर्फ खुशली और दिलीप कुमार यादव शामिल हैं.
पुलिस ने मामले में नगर थाना कांड संख्या-46/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना तो नहीं बना रहे थे.





