हाथ में झोला, माथे पर बोरा : नेपाल में हिंसा के बाद जान बचाकर 150 किलोमीटर पैदल वापस आने लगे भारतीय मजदूर

Edited By:  |
After violence in Nepal, Indian workers started returning back on foot for 150 kilometers to save their lives After violence in Nepal, Indian workers started returning back on foot for 150 kilometers to save their lives

डेस्क:-नेपाल में हिंसा के बाद सेना ने लगाया कर्फ्यू। कर्फ्यू लगने के बाद भारत के फसे मजदूर पैदल चलकर लौट रहे हैं भारत। हाथ में झोला, माथे पर बोरा, कपड़ा लेकर 150 किलोमीटर दुर पैदल चलकर वापस आने लगे नेपाल से भारतीय लोग।


खबर बगहा के वाल्मीकि नगर से इंडो नेपाल बॉर्डर से है जहाँ नेपाल में हिंसा के बाद बॉर्डर को सील कर दिया गया। नेपाल में हिंसा के दौरान भागे नेपाल जेल से कैदी भारत ना पहुंचे इसको लेकरSSB कड़ी निगरानी कर रही है। नेपाल से भारत आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में जो भारतीय नागरिक नेपाल में फंसे हैं उनको विशेष जांच पडताल के बाद आने दिया जा रहा है। जबकी तबियत खराब होने वाले लोगों को उपचार के लिए आने दिया जा रहा है। इस दौरान इंडो नेपाल बॉर्डर गंडक बराज पर नेपाल में मजदूरी करने गए मजदूरो ने बताया नेपाल की हालत और नेपाल से भारत पैदल पंहुने की संघर्षमय सफर की कहानी।