Hindi News / बाबूलाल का सरकार पर हमला, प्रशासन को भी ठहराया दोषी

आदिवासी युवकों के साथ मारपीट मामला : बाबूलाल का सरकार पर हमला, प्रशासन को भी ठहराया दोषी

Edited By:  |
adiwasi yuvakon k sath marpeet mamla adiwasi yuvakon k sath marpeet mamla

रांची:झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी में चाईबासा में आदिवासी युवकों के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मझगांव विधानसभा क्षेत्र के पांडुकी गांव में आदिवासियों के धार्मिक स्थान के आस-पास दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा नशा पान करने और गंदगी फैलाने के विरोध करने पर आदिवासी समाज के युवकों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई. यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. बाबूलाल का आरोप है कि मामले में अब तकपुलिस प्रशासन के तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को दोषी करार दिया है.

बाबूलाल मरांडी ने कहाकि जहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वहां पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि गलत करने वालों को बचा रही है. इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस वालों से बातचीत भी की है ताकि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर घायल युवकों से मुलाकात की और सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है.