ROHTAS :इस वक्त एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है कि रोहतास के तुंबा सोन नदी में स्नान करने गये 8 बच्चे डूब गये हैं। इनमें से 5 बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी है, जिन्हें पानी से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन अब भी ग्रामीणों की मदद से शेष तीन बच्चों की खोजबीन जारी है।
सोन नदी में डूबे 8 बच्चे
ये पूरा मामला रोहतास थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गयी है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है और NDRF और SDRF टीम का इंतजार कर रही है।

