पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमन्त सोरेन पर साधा निशाना

Edited By:  |
23125 23125

JAMTARA:- झारखंड के बीजेपी नेता धार्मिक और भाषा के मुद्दे पर हेमन्त सोरेन सरकार पर लगातार हमलावर हैं। दुमका से रांची जाने के क्रम में जामताड़ा के पसोई में रूके पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार को भाषा विवाद और विधानसभा में नवाज कक्ष आवंटन को लेकर आईना दिखाया है।

जामताड़ा पहुंचने पर बाबूलाल मरांडी का भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया । मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने है कि भारत कोई मजहबी राज्य नहीं है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी बार बार यह कहती है कि लोकतंत्र का जो मंदिर है। उसे लोकतंत्र का मंदिर ही रहने देना चाहिए। उसमें किसी तरह का छेड़छाड़ नहीं होना चाहिए। क्योंकि भारत विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां इतने पंथ और संप्रदाय हैं।अगर सबों के लिए एक एक कमरा आवंटित कर दिया जाएगा। तो विधानसभा परिसर विधानसभा ने रहकर दूसरा सभा ही बन जाएगा।

इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने मगही और भोजपुरी पर भद्दी प्रतिक्रिया देने पर हेमंत सोरेन की खिंचाई की है। उन्होंने कहां है कि मुख्यमंत्री जैसे व्यक्ति को छोटे से छोटे भाषा समूह के लोगों का भी सम्मान करना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार को भाषा फार्मूला तय करने का सुझाव दिया है। जिसके अनुसार नियुक्ति में प्राथमिकता देकर भाषा विवाद की गुत्थी सुलझे।

जामताड़ा से आरपी सिंह की रिपोर्ट


Copy