Hindi News / उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में शराब के साथ 29 लोगों...

गोपालगंज में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी मात्रा में शराब के साथ 29 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
gopalganj mai sarab taskari ke khilaf badi karrawai gopalganj mai sarab taskari ke khilaf badi karrawai

गोपालगंज : होली पर्व को लेकर गोपालगंज में उत्पाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जिले में शराब तस्करी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 522 लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की है. इस कार्रवाई में शराब के नशे में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब के साथ तीन अन्य व्यक्तियों को पकड़ा गया है. एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है. इस पूरे अभियान की जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने दी है.

उत्पाद विभाग द्वारा होली को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई में 26 व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया.

वहीं तीन व्यक्तियों को शराब के साथ पकड़ा गया है. कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन और दो बाइक भी जब्त की गई है. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान लगभग481लीटर विदेशी शराब जब्त की है. इसके अलावा दो पहिया वाहनों से करीब23लीटर शराब बरामद की गई. कुल मिलाकर इस विशेष अभियान में लगभग522लीटर देसी और विदेशी शराब जब्त की गई है.

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि शराब की तस्करी,अवैध भंडारण और सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. होली तक यह विशेष अभियान और तेज किया जाएगा ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके. उत्पाद विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे शराब तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होली के मौके पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उत्पाद विभाग का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--