Hindi News / JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच की मांग

16 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव : JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर सीबीआई जांच की मांग

Edited By:  |
16 august mukhyamantri aawas gherao 16 august mukhyamantri aawas gherao

रांची: जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों की ओर से 16 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की योजना बनाई गई है. संभावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. हॉट लिप्स चौक से लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क के आधे हिस्से तक बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया है.

वाहनों का आवागमन सड़क के आधे हिस्से पर ही हो रहा है. इस कारण सुबह नौ बजे से ही इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है. जाम में कभी एंबुलेंस फंस रहे हैं तो कभी बड़े वाहन को परेशानी हो रही. वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए संबंधित मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी नहीं की गई है. दो पहिया और चार पहिया वाहन के साथ-साथ ऑटो और ई-रिक्शा चालक भी जाम से परेशान हैं.