Hindi News / पटना के शास्त्री नगर में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में...

युवती का शव मिलने पर सनसनी : पटना के शास्त्री नगर में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी,शरीर पर जख्म के निशान

Edited By:  |
yuvati ka shaw milne par sansani yuvati ka shaw milne par sansani

पटना: राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाला इसाका शास्त्री नगर में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया.

प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं. इसे देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी.

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम को पूरे इलाके में घुमाया जा रहा है ताकि किसी तरह के सुराग मिल सकें. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.

अब तक मृत युवती की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवती की पहचान और घटना की सच्चाई सामने आ सके.

फिलहाल, पुलिस संदिग्धों की पहचान में जुटी हुई है और हर एंगल पर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.