Hindi News / हाजीपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल

सद्भाव यात्रा : हाजीपुर में निशांत कुमार का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाए गए फूल

Edited By:  |
sadbhav yatra sadbhav yatra

वैशाली:जेडीयू के सक्रिय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटेनिशांत कुमार की सद्भाव यात्रा का काफिला हाजीपुर पहुंचा. जहां कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान अनोखे अंदाज में जेसीबी से निशांत पर फूलबरसाए गए. सद्भाव यात्रा के दौरान निशांत कुमार ने जनता दल (यूनाइटेड) का झंडा लहराकर कार्यकर्ताओं एवं आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया.