Hindi News / राज्य सरकार स्वास्थ्य की गारंटी देने की दिशा में कर रही काम-इरफान अंसारी...

विश्व स्वास्थ्य दिवस : राज्य सरकार स्वास्थ्य की गारंटी देने की दिशा में कर रही काम-इरफान अंसारी

Edited By:  |
visywa swasthya diwas visywa swasthya diwas

रांची: विश्वभर में आज स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर IPH में आयोजित कार्यक्रम कोसूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.इरफान अंसारी ने संबोधित किया. राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया. मंत्री ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया.

रोजाना 30 मिनट व्यायाम जरूरी

कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस साल“Together for Health, Stand with Science”थीम रखी गई है, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक सोच के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

विश्व स्वास्थ्य दिवस परस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने संतुलित और पौष्टिक खान-पान अपनाने की सलाह दी, ताकि लोग बीमारियों से दूर रह सके.

शिशुओं पर खास फोकस

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य की गारंटी देने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द ही ठोस निर्णय लिए जाएंगे,ताकि आने वाले समय में नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की चिंता ना हो.

राज्य को नंबर वन बनाने का लक्ष्य

मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंडदेश में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में राज्य को इस क्षेत्र में पहला स्थान दिलाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.


रांची से संवाददाता राहुल कुमार पांडेय की रिपोर्ट