विश्व पर्यावरण दिवस : "एक पेड़ मां के नाम"कार्यक्रम के तहत बीजेपी प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने किया पौधारोपण
रांची: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में "एक पेड़ मां के नाम"कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि विश्व में बढ़ रहे पर्यावरण असंतुलन ठीक हो सके. इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने धुर्वा वार्ड संख्या-38 एवं वार्ड संख्या-40 में वृक्षारोपण किया.
पूरे विश्व में पेड़ों की कटाई हो रही
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से विकास के नाम पर पूरे विश्व में पेड़ों की कटाई हो रही है और उसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है. इसे ठीक करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है.
देशवासियों से हर साल पेड़ लगाने की अपील
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाला है, तब से उन्होंने देशवासियों को हर वर्ष पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने "एक पेड़ मां के नाम" के साथ अभियान की शुरुआत की थी आज भी चल रहा है.
झारखंड में इस वर्ष 2 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत झारखंड में इस वर्ष 2 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है,ताकि झारखंड के जल, जंगल, जमीन की रक्षा की जा सके. वहीं, उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि सिर्फ पेड़ ही ना लगाएं बल्कि अपने लगाए पेड़ का सेवा भी करें.
वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीजेपी के तमाम नेता मौजूद
वहीं,आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वार्ड संख्या 38 के पार्षद अवधेश ठाकुर, वार्ड संख्या 40 की पार्षद सुचिता रानी, पूर्व पार्षद दीपक लोहरा, धुर्वा मंडल महामंत्री शिवाजी सिंह, कन्हैया सिंह, धुर्वा मंडल मंत्री अजय शर्मा, राम सिंह, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ तमाम नेता सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.





