Hindi News / कई महत्वपूर्ण बैठक करेंगे सीएम,नीट परीक्षा की तैयारियों पर भी उच्चस्तरीय समीक्षा

सम्राट चौधरी एक्शन मोड में : कई महत्वपूर्ण बैठक करेंगे सीएम,नीट परीक्षा की तैयारियों पर भी उच्चस्तरीय समीक्षा

Edited By:  |
samrat chouwdhary action mode mein samrat chouwdhary action mode mein

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री आज शाम 4 बजे नीति आयोग की गवर्नेंस काउंसिल की बैठक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्य सचिव और कई विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश देंगे.

नीट परीक्षा की तैयारियों पर होगी चर्चा

इसके अलावा मुख्यमंत्री आज नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर भी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा होगी. परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

विभिन्न परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं की भी समीक्षा

शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री विभिन्न आयोगों की ओर से आयोजित की जा रही परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं की समीक्षा करेंगे. बैठक में आयोगों के अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे. अब तक की नियुक्ति प्रक्रिया, लंबित परीक्षाओं की स्थिति, आगामी परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती कैलेंडर पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री नियुक्तियों में तेजी लाने और समयबद्ध प्रक्रिया सुनिश्चित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दे सकते हैं. राज्य में रोजगार और नियुक्तियों को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है.