विजयादशमी पर सिंदूर खेला की धूम : महिलाओं ने की मंगल कामना, सभी को दी बधाइयां

Edited By:  |
vijayadashmi par sindur khela ki dhoom vijayadashmi par sindur khela ki dhoom

गया : पूरे देश में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच गया में सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को बंगाली समाज की महिलाओं ने विदाई दी है। विदाई से पहले महिलाओं ने मां दुर्गा से लंबी सुहागन होने की दुआएं मांगी। इस अवसर पर महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शहर के दुर्गाबाड़ी मंदिर परिसर में बुधवार को बंगाली समाज की महिलाओं ने सिंदूर खेलकर मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर लगाया। इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर भी लगाया। साथ ही मिठाई खिलाकर बधाई दी है।

वहीँ समारोह एक महिला ने बताया कि तीन दिनों तक पूजा-पाठ करने के बाद आज विजयदशमी के दिन मां दुर्गा को हमलोग विदाई दे रहे हैं। इस अवसर पर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर लंबी सुहागिन होने का की दुआ मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा अपने मायके आई हुई थी और आज अपने ससुराल वापस जा रही हैं। मां के जाने का हमें दुख है। लेकिन साथ ही अगले वर्ष दशहरा पर्व के दौरान मां फिर वापस आएंगी।


Copy