विदेश से प्रिंस खान की धमकी : रांची के जलजोगा रेस्टोरेंट के कोराबारी से 50 लाख रंगदारी की मांग
रांची: झारखंड का नामी गैंगस्टर प्रिंस खान विदेश में बैठकर अपराध की सल्तनत चला रहा है. प्रिंस खान ने एक बार फिर रांची पुलिस को चुनौती देते हुए एक बड़े कारोबारी से 50 लाख रंगदारी की मांग की है. फिरायालाल के पास स्थित जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष और उनके भाई समीर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. मामले को लेकर कारोबारी ने रांची के लोअर बाजार थाने में FIR दर्ज करवाया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है.पैसे नहीं देने पर परिवार समेत खत्म करने की धमकी दी गई है.
क्या है पूरा मामला
झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. जबकि, कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट कारोबारी से प्रिंस खान ने रंगदारी मांगी थी. रंगदारी नहीं देने पर प्रिंस खान के गुर्गों ने रेस्टोरेंट में जाकर फायरिंग कर दी थी. जिसमें एक वेटर की मौत हो गई थी. ठीक कुछ दिनों के बाद ही रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर दवा कारोबारी का बड़ा प्रतिष्ठान है जय हिन्द फार्मा, दवा कारोबारी से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी और आज फिर जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है.
व्हाट्सएप पर आई धमकी
गुरूवार अहले सुबह जब जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष सोये हुए थे, उसी समय 6 बज कर 6 मिनिट पर व्हाट्सएप पर कॉल आया था. मिहिर घोष ने थाना में जो आवेदन दिया है उसके अनुसार वो लगभग 6 बजकर 6 मिनट पर सोकर उठे तो अन्य दिनों की तरह अपना व्हाट्सएप चेक किया तो देखा कि उनके पर्सनल नंबर पर इस नंबर से 971545920432 से धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज आया है. जिसमें प्रिंस खान नाम के व्यक्ति द्वारा 50 लाख रुपये का मांग की गई और रंगदारी नहीं देने पर मेरे तथा मेरे भाई समीर घोष और मेरे परिवार के लोगों के खोपड़ी खोल देने की धमकी दी है. इस मैसेज के पहले भी प्रिंस खान ने वॉइस कॉल के माध्यम से भी धमकाया था
इसके बाद भी वॉइस मिस्ड कॉल सुबह 6:19, 9:27, 9:29, 12:53 PM में भी मैसेज आया था. कारोबारी ने बताता कि इसके बाद वॉइस कॉल पर मुझसे रुपये की मांग करते हुए कहा कि अगर पुलिस को खबर किए तो भी खोपरी खोल देंगे. इस धमकी भरे मैसेज और कॉल के बाद पूरा परिवार डरा,सहमा हुआ है.

थाने में एफआईआर दर्ज
प्रिंस खान द्वारा रंगदारी से संबंधित धमकी मिलने के बाद जलजोगा रेस्टोरेंट के मालिक मिहिर घोष ने रांची के लोअर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है. अपने आवेदन में कारोबारी ने बताया है कि वे थड़पखाना के राधा गोविंद स्ट्रीट के फ्लैट में रहते हैं और उनका रेस्टोरेंट का कारोबार अल्बर्ट एक्का चौक पर है.
जांच में जुटी रांची पुलिस
कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है. कारोबारी ने यह बताया है की उनका रेस्टोरेंट का पारिवारिक कारोबार है. जिसमें उनके भाई समीर घोष के साथ मिलकर चलाते हैं. मामले को लेकर कारोबारी के आवेदन पर लोअर बाजार थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. लोअर बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.





