BIHAR NEWS : जलजमाव क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुँची वैशाली डीएम वर्षा सिंह

Edited By:  |
Vaishali DM Varsha Singh reached to inspect the waterlogged area. Vaishali DM Varsha Singh reached to inspect the waterlogged area.

हाजीपुर-हाजीपुर शहर में जलजमाव क्षेत्र का खुद से निरीक्षण करने पहुँची वैशाली डीएम वर्षा सिंह तो मचा हड़कंप जलजमाव को लेकर डीएम वर्षा सिंह ने तीन दिन पूर्व विशेष समीक्षा बैठक बुलाया था। जिसमें निर्देश दिया गया था कि शहर के जलजमाव वाले इलाके से48घण्टा के अंदर जल का निकासी की व्यवस्था किया जाए नहीं तो कार्रवाई होगी। इस बैठक में नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी, नामी गंगे ओर बुडको के पदाधिकारी मौजूद थे। जलजमाव को लेकर दिए गए निर्देश के आलोक में काम हो रहा है कि नही इसको लेकर हवाई चप्पल पहन कर जलजमाव वाले क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंच गए डीएम वैशाली। स्थानीय विधायक को भी यह सूचना मिली तो वह भी पहुँचे गए जलजमाव वाले क्षेत्र में जँहा डीएम कर रहा था निरीक्षण। डीएम के शहर भ्रमण की सूचना पर नगर परिषद के पदाधिकारी भी भागे भागे पहुँच गए।


डीएम वर्षा सिंह ने पाया कि कुछ जगहों पर जल निकासी तो हो गया मगर कुछ जगहों पर अब भी जल जमाव की समस्या है। डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सभी संबंधित क्षेत्र में हाई पावर के मोटर्स लगाकर व अन्य प्रक्रियाओं द्वारा जल निकासी के लिए पुनः निर्देश दिया।


ज्ञात हो कि भारी बरसात के कारण मुख्यालय में जगह-जगह जल जमाव की स्थिति हो गई थी। डीएम वर्षा सिंह ने इस दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना वह शीघ्र निष्पादन हेतु आश्वासन दिया है।