'नीतीश कुमार की सभी संभावनाएं ख़त्म' : उपेन्द्र कुशवाहा का मुख्यमंत्री पर तंज, कहा : गलतफहमी पालना छोड़ दें सीएम

Edited By:  |
Reported By:
 Upendra Kushwaha's taunt on the Chief Minister  Upendra Kushwaha's taunt on the Chief Minister

NEWS DESK :आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी विपक्षी पार्टियों ने कमर कस ली है। राजनीतिक दलों द्वारा सियासी गुणा-भाग शुरू हो गया है। इसी क्रम में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक पटना में आयोजित हुई, जिसपर राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने तंज कसा है।


कुशवाहा का नीतीश पर तंज

सासाराम में उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक के बाद नीतीश कुमार की तमाम संभावनाएं खत्म हो गई हैं। विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार को नेता नहीं माना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके लोगों को अब गलतफहमी पालना छोड़ देना चाहिए।

उपेन्द्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद अब राहुल गांधी को ही दूल्हा बनाकर बारात चलने को तैयार हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही इस बात की तस्दीक दे दी थी।


Copy