तिरंगे में लिपटकर पहुंचा कटिहार के लाल का शव : मणिपुर हादसे में हुआ था शहीद, राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Edited By:  |
Reported By:
tirange me lipatkar katihar pahucha lkatihar ke lal ka  shav tirange me lipatkar katihar pahucha lkatihar ke lal ka  shav

कटिहार : मणिपुर में सेना गोरखा बटालियन में कार्यरत कटिहार जिले के बारसोई नगर पंचायत निवासी सेना के जवान शुभम कुमार सिंह उर्फ सनी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ आज कटिहार के बारसोई पहुंचा। शव देख गांव में मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जब तक सूरज चांद रहेगा-शुभम तुम्हारा नाम रहेगा, भारत माता की जय, जवान तुम अमर रहो के नारों के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। बता दें कि शुभम के पिता भी देश सेवा करते हुए शहीद हुए थे वे भी सेना में थे। 25 साल के अविवाहित शुभम की दादी की आंखें सूख चुकी हैं। तिरंगे से लिपटे शुभम को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से शेरे बारसोई शहीद शुभम उर्फ शन्नी सिंह को भावपूर्ण विदाई दी।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से शेरे बारसोई शहीद शुभम उर्फ शन्नी सिंह को भावपूर्ण विदाई दी। शुभम की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे लोग लगातार भारत माता की जय बारसोई के लाल अमर रहे के नारे लगाते हुए शव वाहन के पीछे चलते दिखाई दिए। वहीं कइयों के हाथ में तिरंगा भी था।

वहीं के सेना के द्वारा राजकिय सम्मान के साथ सलामी देने के उपरांत सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी और विधान पार्षद अशोक अग्रवाल सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने फूल माला चढ़ाकर शहीद आर्मी के जवान को नम आंखों से विदाई दी। शहीद के सम्मान में बारसोई बाजार बंद कर दी गई। हर कोई जवान के निधन पर मर्माहत दिखाई दिया।


Copy