तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत : मेयर के नेतृत्व में निकला पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा

Edited By:  |
Reported By:
tirangaa yaatraa kaa pushpa varshaa ke saath swaagat tirangaa yaatraa kaa pushpa varshaa ke saath swaagat

पलामू: आज पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित महिला तिरंगा यात्रा निकाला. शहर की महापौर अरुणा शंकर के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा. डॉ राजेंद्र प्रसाद चौक से पलामू सांसद बीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया, रांची की महापौर डॉ. आशा लकड़ा ,आयुक्त पलामू , आरक्षी अधीक्षक, भाजपा राष्ट्रीय महिला मंत्री आरती, भाजपा प्रदेश महामंत्री मंजू लता, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष टूटू सिंह जी , उप महापौर मंगल सिंह जी मेदनी नगर निगम के सभी सम्मानित पार्षद, भाजपा मंत्री मनोज सिंह, झारखंड चेंबर के उपाध्यक्ष आकर्ष आनंद, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह जी, माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव, अधीक्षक पलामू भाजपा एवं चेंबर के ओर से योजना अध्यक्ष संजय कुमार एवं चेंबर के सदस्यों ने मिलकर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल.

कार्यक्रम की शुरुआत 101 तिरंगा बैलून,11 कबूतर,1100 पटाखे और फूल के बौछार के साथ प्रारंभ किया गया.कार्यक्रम में यात्रा के दौरान काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे. शहर के कई गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई.तिरंगा यात्रा में पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ लायंस क्लब, रोटरी क्लब, गायत्री महापीठ एनयूएलएम, सहिया, कॉलेज की छात्राएं, स्कूल के बच्चे एवं कई संस्थानों के लोग कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम में नागपुर और मुंबई से आया धमाल बैंड भी आकर्षण का केंद्र था.

गायत्री परिवार की वाहनों ने अहिल्या गुप्ता के नेतृत्व में सबको टीका लगाकर स्वागत किया. रैली में भारत माता की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र था. सभा का संचालन इंद्रजीत सिंह डिंपल कर रहे थे एवं यात्रा का संचालन विजय ओझा जी द्वारा किया गया . कार्यक्रम को सजाने और व्यवस्थित करने में कृष्णा अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, रिंकू दुबे, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु शेखर, राकेश कुमार, फिरोज अंसारी, अरविंद गुप्ता, सुनील गुप्ता, अमित जयसवाल, रंजीत मिश्रा, राजदेव उपाध्याय, प्रदीप कुमार ,बाबुल आलोक, माथुर रितेश कुमार, संजय कुमार, प्रदीप अग्रवाल एवं काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.


Copy