BPSC TRE 3 Exam Result : बिहार लोक सेवा आयोग के TRE 3 के तहत होने वाली TGT (Trained Graduate Teacher) भर्ती के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जी हां, अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। परीक्षा परिणाम से संबंधित बड़ी जानकारी अब सामने आयी है।

TRE 3 के TGT अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 7 दिसंबर को 9-10 यानी माध्यमिक का रिजल्ट जारी होगा। जानकारी के मुताबिक कल तक रिजल्ट तैयार हो जाएगा। शनिवार दोपहर तक कुल बढ़ी हुई 19597 सीटों पर रिजल्ट जारी होगा।

TRE 3 के TGT अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

गौरतलब है कि TGT में विज्ञापन की तुलना में सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब टीजीटी के सीटों की संख्या 18367 से बढ़कर 19597 हो गई है। कुल 1230 सीटें बढ़ने के बाद अभ्यर्थियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।