पटना। बिहार में अब नया गठबंधन और नयी सरकार है। नीतीश कुमार ने बीजेपी का साथ छोडकर आरजेडी के साथ मिलकर नयी सरकार बनायी और 8 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि वे सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन उस समय आरजेडी की सरकार नहीं बन पायी थी। अब जबकि तेजस्वी सरकार में हैं, तो उन्हें अपने चुनावी वादों की याद दिलायी जा रही है। शपथ लेते ही डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा- एक महीने के भीतर युवाओं को मिलेगी बंपर नौकरीशपथ लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री जी से बात हुई है और 1 महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है की जनता और नौजवानों के दुख दर्द को दूर कर सकें।