Hindi News / नीतीश कुमार पर कसा तंज,बोले-मुफ्त 125 यूनिट बिजली देने का वादा कर जनता...

तेजस्वी यादव का पोस्ट : नीतीश कुमार पर कसा तंज,बोले-मुफ्त 125 यूनिट बिजली देने का वादा कर जनता को किया लूटने का काम

Edited By:  |
tejaswi yadav ka post tejaswi yadav ka post

पटना:बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर पोस्ट किया है. कहा किनीतीश ने फिर पलटी मारी है. चुनाव के वक्त मुफ़्त 125 यूनिट बिजली देने का वादा कर महज 4 महीने में ही जनता को लूटने का काम किया है.

तेजस्वी ने कहा किअब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रूपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानि 10 घंटे तक 7.10 रुपए और फिर शेष 8 घंटे 5.94 रूपये प्रति यूनिट जनता की जेब से वसूलेंगे.

10 हजार का लालच देकर वोट गिरवी रखने वालों को यह सरकार अभी इससे भी बुरे दिन दिखाएगी. नई सरकार के अभी 4 महीने ही हुए है, सरकार का खजाना एकदम खाली है और जो बचा-खुचा है उसे भ्रष्ट अधिकारी समेट लेंगे.

चुनाव आयोग की अनैतिकता, धूर्तता और निर्जल्लता के सानिध्य में मशीनी तंत्र के मार्फ़त जनतंत्र को खत्म करने के इरादे से लड़े गए. इस चुनाव में भ्रष्ट अधिकारियों के कार्टेल ने स्थापित लोकतांत्रिक मर्यादाओं, परंपराओं और लोकलाज को तार-तार करते हुए चुनाव के आखिरी 35 दिनों में (वोटिंग के समय तक भी) जो 41,000 हज़ार करोड़ रुपए नगद सरकारी खजाने का बांटा है अब आगामी पांच साल तक उसकी जी भरकर वसूली करेंगे.

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि थके-हारे जिस चेहरे को सोची समझी साजिश और षड्यंत्र के तहत मोहरा बनाया गया, अब उसी अचेत चेहरे को भ्रष्ट और डरपोक सिंडिकेट ने इकरारनामे के तहत दरकिनार कर दिया है. यह लोकतांत्रिक कलंक और आसमानी वादों की विफलता भी उन्हीं के माथे मढ़ी जाएगी.बिहार में पहले से ही बेकाबू रिश्वतखोरी, लूट और अनियंत्रित भ्रष्टाचार का अब अकल्पनीय दौर शुरू होगा.