BIG BREAKING : पूर्णिया में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, पुलिस ने भी किया जवाबी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
पूर्णिया : बड़ी खबर पूर्णिया से है जहां एक अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग करना शुरु कर दिया. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और 5 अपराधियों को मौके पर ही धर दबोचा. यह सभी अपराधी अलग-अलग जिले में आर्म्स और हत्या मामले में वांछित अभियुक्त हैं. इसमें दो रिटायर आर्मी गार्ड के तौर पर भी गिरफ्तारी की गई है.
मामले में पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज चौक के समीप रुके हुए हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैक करने की कोशिश की तो जवाबी फायरिंग शुरू हो गई. इसके बाद पुलिस द्वारा जब जवाबी कार्रवाई की गई तो सभी ने सरेंडर कर दिया. एसपी ने बताया कि छोटू सिंह मधुबनी कांड के मुख्य आरोपी हैं. साथ ही पकड़े गए दूसरे आरोपी भी अलग-अलग जिलों में वांछित अभियुक्त रहे हैं. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है.





