जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा का धरना : पूर्णिमा साहू ने की दरिंदों को सरेआम कड़ी सजा देने की मांग
जमशेदपुर:बीजेपी महानगर महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरने पर बैठी हैं. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या के विरोध में महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला.
इस जघन्य घटना के खिलाफ आवाज बुलंद कर और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मौके पर मौजूद जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी शामिल हुई. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है और सरकार व पुलिस व्यवस्था पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रही है.
पूर्णिमा साहू ने कहा कि हाल के दिनों में पुलिस पेट्रोलिंग को मजबूत करने के लिए सरकार ने नई पुलिस वाहन दी है, लेकिन उनका सही उपयोग नहीं हो रहा है. संसाधन होने के बावजूद इच्छाशक्ति की कमी के कारण ऐसी दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने मांग की है कि इस मामले के दोषियों को सरेआम कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.





