ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला नालंदा : किसान को घेर कर मारी गोली, इलाके में दहशत

Edited By:  |
Reported By:
tabadtod firing se dahla nalanda tabadtod firing se dahla nalanda

नालंदा : बड़ी खबर सामने आयीं है नालंदा से जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले किसान को कुछ अपराधियों नेताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। वहीँ परिजनों ने इलाके के थानाध्यक्ष पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है।

मामला नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के गोखुलपुर ओपी इलाके से है जहां मॉर्निंग वॉक करने निकले किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी है। मृतक की पहचान भाथा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

फिर कुछ देर बाद ही उन्हें जानकारी मिली कि उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया गया है। जब तक वह घटनास्थल पर पहुंचते पुलिस शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ ले आई। थाना के चंद कदमों पर ताबड़तोड़ फायरिग हुई है और पुलिस को पता नहीं चल सका । परिजन थानाध्यक्ष पर हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमनी सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली उन्होनें बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जाँचो उपरांत जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा  ।


Copy