Hindi News / रिम्स में ओपीडी रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, आज से इतने शुल्क देने पर होगा...

स्वास्थ्य विभाग : रिम्स में ओपीडी रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, आज से इतने शुल्क देने पर होगा इलाज

Edited By:  |
swasthya vibhag swasthya vibhag

रांची: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग गरीब मजदूरों को राहत देने के बजाए मुश्किलों में डाल रही है. बात ये है कि सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी रिम्स में अब मरीजों को रजिस्ट्रेशन के लिए ज्यादा शुल्क देना होंगे. अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन फीस को दोगुना कर दिया है. अब तक जहां मरीजों को 5 रुपये देने होते थे, वहीं 20 अप्रैल से 10 रुपये देने पड़ेंगे.

हर दिन 2500 मरीज पहुंचते हैं ओपीडी

रिम्स में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, हर दिन करीब 2500 मरीज ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराते हैं. ऐसे में फीस बढ़ोतरी का असर सीधे हजारों मरीजों पर पड़ेगा.

प्रबंधन का तर्क:सुविधाएं होंगी बेहतर

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शुल्क बढ़ाने का उद्देश्य अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर बनाना है. अतिरिक्त राशि को इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, उपकरणों की खरीद और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने में खर्च किया जाएगा.

पहले से 10 रुपये था शुल्क

बताया जा रहा है कि रिम्स में पहले भी ओपीडी रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 5 रुपये कर दिया गया था. अब एक बार फिर इसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है.

मरीजों पर बढ़ेगा बोझ

हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि शुल्क में यह बढ़ोतरी भले ही मामूली लगे, लेकिन गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह अतिरिक्त बोझ साबित हो सकती है. इससे उनकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

आमदनी बढ़ने की उम्मीद

फीस बढ़ने से अस्पताल की आय में इजाफा होने की उम्मीद है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सकेगा. हालांकि, इसका सीधा असर मरीजों पर भी देखने को मिलेगा.


रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट