Hindi News / अब खुद भरें जनगणना फॉर्म, उपमुख्यमंत्री ने शुरु की डिजिटल प्रक्रिया

BIHAR NEWS : अब खुद भरें जनगणना फॉर्म, उपमुख्यमंत्री ने शुरु की डिजिटल प्रक्रिया

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : जनगणना 2027 के तहत होने वाले मकान सूचीकरण कार्य को लेकर हो रहे स्व-गणना के बारे में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने खुद डिजिटल तरीके से स्व-गणना फॉर्म भरा.

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्व गणना में नई टेक्नोलॉजी विकसित की गई है. यह बहुत अच्छा मॉडल प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि पहले भी स्व गणना के कार्य होते थे, लेकिन यह नहीं था. यह नई प्रक्रिया शुरू की गई है यह बहुत अच्छा है.

इसके पूर्व जनगणना अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को स्व गणना के बारे विस्तार से जानकारी दी और उन्हें बताया कि पहले इसके लिए प्रगणक आते थे. इस बार भी प्रगणक आएंगे, लेकिन लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह डिजिटल प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि लोग खुद डिजिटल तरीके से अपना डेटा भर सकें.