सुबोध कांत सहाय बेटी के लिये संभाल रहे कमान : रांची से कांग्रेस की कैंडिडेट हैं यशस्विनी सहाय, लगा रही हैं एड़ी-चोटी का जोर

Edited By:  |
Subodh Kant Sahay is taking command for his daughter: Yashaswini Sahay is the Congress candidate from Ranchi, she is trying her best Subodh Kant Sahay is taking command for his daughter: Yashaswini Sahay is the Congress candidate from Ranchi, she is trying her best

रांची : राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय अपनी बेटी यशस्विनी सहाय का बैक बोन की तरह कमान संभाल रहे हैं. सोसल मीडिया खास कर फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर रांची से कांग्रेस की प्रत्याशी और बेटी यशस्विनी सहाय की प्रचार की सभी बारिकियों पर वे अपनी पैनी नजर रख रहे हैं.

इतना ही नहीं चुनावी प्रचार टीम के साथ मिल कर यशस्विनी के प्रचार औऱ जनसंपर्क अभियान का सारा कार्यक्रम भी खुद पिता संभाल रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस के मतदाताओं का साक्षात्कार, प्रचार-प्रसार से संबंधित वीडियो-रील्स भी सुबोध कांत सहाय अपने सोसल मीडिया एकाउंट पर अपलोड कर उसे लोगों तक पहुंचा रहे हैं. अब तक उन्होंने आधा दर्जन से अधिक रील्स, कांग्रेस को वोट क्यों पर आधारित मतदाताओं के विचार और अपनी बेटी के लिए कई कैंपेन भी चलाया है. वैसे यशस्विनी ने भी चुनाव प्रचार की पेचिदगियों के बीच एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है.

सुबोध कांत सहाय पूर्व पीएम चंद्रशेखर और डॉ मनमोहन सिंह की सरकार नें केंद्रीय मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं. एचइसी परिसर से राजनीति की शुरुआत करनेवाले सुबोध कांत सहाय ने रांची संसदीय सीट का नेतृत्व भी बतौर सांसद किया है. इस बार उनकी उम्र टिकट के लिए आड़े आयी, तो उनकी बेटी को कांग्रेस नेतृत्व ने टिकट दिया. इसके बाद से पंचायत, प्रखंड और विधानसभा वार अपनी बेटी के लिए सुबोध कांत सहाय परदे के पीछे और प्रत्यक्ष रूप से सभी मंचों पर अपना अनुभव और राजनीतिक क्षमता से विरोधियों को साधने का काम किया है. वैसे एलएलबी बेटी ने भी प्रचार के लिए महिला सशक्तिकरण कांग्रेस के न्याय पत्र के अनुरूप काम करने के वायदे मतदाताओं के समक्ष किये हैं.

रांची से दीपक कुमार की रिपोर्ट


Copy