सीवान पुलिस की कार्रवाई : सीएससीपी संचालक गोलीकांड मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार,हथियार और नगद बरामद
Edited By:
|
Updated :06 Apr, 2026, 04:55 PM(IST)
सीवान:जिला प्रशासन ने विगत 15 दिन पहले हुई सीएससीपी संचालक को गोली मारने और लूटपाट मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस लूटपाट का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास सेहथियार भी बरामद किया है. लगभग 04 लाख 53 हजार नगद भी जब्त किए गए है.
वहीं, इस पूरे मामले पर एसपी पुरन कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अब लोग राहत भरी सांस ले सकेंगे. एसपी पुरन कुमार झा ने ये भी कहा कि इस पूरे मामले में DIU से लेकर जो पुलिसकर्मियों ने मामले का खुलासा किया है, वे सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.





