'एकरा से हम बियाह नै करब' : सीतामढ़ी में दूल्हे का रंग देख भड़की दुल्हन, कर दिया बवाल

Edited By:  |
sitamadhi me dunhe ko dekh kar bhadki dulhan kar diya bawal shadi se kiya inkaar sitamadhi me dunhe ko dekh kar bhadki dulhan kar diya bawal shadi se kiya inkaar

सीतामढ़ी : खबर है सीतामढ़ी से जहां एक दुल्हन शादी के मंडप पर दूल्हे के रंग को देखकर आग बबूला हो गई और शादी से साफ़ इंकार कर दिया। मामला बढ़ते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और कुछ बारातियों को बंधक भी बना लिया। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।


मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड का बताया जा रहा है जहां बीते दिनों एक शादी समारोह में दुल्हन ने यह कहकर शादी से इनकार कर दिया कि उसकी शादी जिससे हो रही है उसका रंग काला है। ऐसे लड़के के साथ कहीं जाऊंगी तो लोग मजाक बनाएंगे। दुल्हन ने जैसे ही अपना यह फैसला सुनाया तो उसके परिजन हैरान रह गए। फिर जैसे ही दूल्हा पक्ष को खबर मिली तो वे भी इस निर्णय को सुनकर अवाक रह गए।

दुल्हन का साफ़ तौर पर कहना था कि उसने स्टेज पर ही पहली बार दूल्हे को देखा तो लड़का पसंद नहीं आया। जयमाला होने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। फिर जैसे ही उसे शादी के लिए बुलाया गया तो उसने दूल्हे के साथ फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय को सुनकर मौके से कुछ बाराती तुरंत फरार हो गए. उसके बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और शेष बचे बारातियों को बंधक बना लिया. दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हा पक्ष से शादी में खर्च राशि की मांग करने लगे. इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई। बात हाथपाई तक पहुँचती इससे पहले ही मौके पर पुलिस आ पहुंची।

मौके पर मौजूद सोनबरसा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने सबसे पहले बंधकों को छुड़ाया और सबको अपने साथ थाना ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले को रफा-दफा करा दिया गया। इस मामले में दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि जब दोनों की शादी तय हुई थी तो लड़की ने होने वाले पति का चेहरा नहीं देखा था।


Copy