सिमडेगा के लोगों ने अधिकारियों को दी बधाई : राष्ट्रपति के हाथों सिमडेगा जिला को भी मिला भूमि सम्मान, जिलेवासियों में खुशी

Edited By:  |
Reported By:
simdega ke logon ne adhikariyon ko di badhai simdega ke logon ne adhikariyon ko di badhai

NEWS DESK : आज भारत सरकार की ओर से सिमडेगा जिला को सम्मानित किया गया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिमडेगा जिले के अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.


सिमडेगा जिला को यह सम्मान डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम में शत प्रतिशत पूर्णता हासिल करने के लिए दिया गया है. सिमडेगा समेत राज्य के कुल 9 जिलों को यह सम्मान मिला है. यह कार्यक्रम आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया.

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

बताया गया है कि झारखंड राज्य से सिमडेगा सहित 9 जिले को सम्मानित किया गया है. जिले को राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार मिलने से लोगों ने अधिकारियों को बधाई दी है.


Copy