भीषण चोरी : गया में एजेंसी का शटर काट 6 लाख की चोरी,CCTV में कैद हुई चोरो की करतूत

Edited By:  |
Reported By:
 SHUTTER KAT AGENCY SE 6 LAKH KI CHORI . CCTV ME KAID HUE CHOOR  SHUTTER KAT AGENCY SE 6 LAKH KI CHORI . CCTV ME KAID HUE CHOOR

गया: बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला स्थित कलावती इंटरप्राइजेज के पीएनजी डिस्ट्रीब्यूटर ब्रांच कंपनी की ब्रांच से अपराधियों ने 6 लाख नगदी सहित जरूरी चेक ले भागे। हालांकि घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस संबंध में पीड़ित ब्रांच इंचार्ज धीरज कुमार ने बताया की शनिवार की देर शाम कार्य कर कार्यालय बंद कर चले गए थे। रविवार को ब्रांच डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए कार्यालय आए तो देखा कि गेट का ताला तोड़कर कर ब्रांच ऑफिस के लॉकर का ताला भी टूटा हुआ है। चोरों ने 5 लाख 94 हजार 17 रुपए नागद व जरूरी चेक की चोरी की है। घटना की जानकारी डेल्हा थाना की पुलिस को दी गई है। डेल्हा थाना की पुलिस घटना स्थल पर आकर जांच में जुटी है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं अपराधी को जल्द गिरफ्तार करें। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की संख्या 8 दिख रही है।

वही डेल्हा थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


Copy