श्री हरमंदिर के प्रधान जत्थेदार का निधन : दिल्ली में ली आखिरी सांस, सिक्ख समाज में फैली शोक की लहर

Edited By:  |
Reported By:
shri harmandir ke pradhan jatthedar ka nidhan shri harmandir ke pradhan jatthedar ka nidhan

पटना : खबर है पटना से जहां शनिवार को पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित का निधन हो गया है। उनके मृत्यु की सूचना पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचते ही समाज में शोक की लहर फ़ैल गई। बता दें कि उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली है।

तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन की जानकारी देते हुए प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि अवतार सिंह हित वर्ष 2018 से पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रधान के पद पर रह चुके थे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी में भी प्रधान की पद संभाली थी।

जानकारी मिल रही है कि अवतार सिंह हित ने गुरुद्वारा के लिए अपना काफी समय सेवा दान में दिया था। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही तख्त श्री हरमंदिर में प्रबंधन कमेटी के द्वारा एक बैठक कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह प्रधान साहब नहा धोकर पूजा पाठ किए और फिर अचानक उनके सीने में दर्द उठी। आनन-फानन में परिवार के लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।


Copy