Hindi News / भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में विधानमंडल दल की बैठक में नितिन नवीन एवं...

सेवा, संकल्प और समर्पण के 100 दिन! : भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में विधानमंडल दल की बैठक में नितिन नवीन एवं सीएम सम्राट हुए शामिल

Edited By:  |
seva,sankalpa aur samarpan ke 100 din seva,sankalpa aur samarpan ke 100 din

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के कार्यकाल के सफलतापूर्वक 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने सम्मिलित होकर बैठक को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बीते 100 दिनों में बिहार में जनहित, सुशासन और विकास योजनाओं को नई गति मिली है.

जनसेवा,सुशासन और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एनडीए सरकार निरंतर कार्य कर रही है.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh जी, केंद्रीय राज्य मंत्री Nityanand Rai , प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया जी सहित अन्य मंत्रीगण, विधान पार्षदगण एवं विधायकगण उपस्थित रहे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-