Bihar Crime : किशोरी का शव मिलने से सनसनी, स्थानीय लोगों पर आरोप
हाजीपुर:काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एरारी सहवाजपुर गांव में एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार वालों ने स्थानीय लोगों पर पूर्व के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक स्थानीय संजीत पासवान के 13 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी बताई गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों ने काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका के स्वजन ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव के ही एक महिला ने अपने पति का नितू के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगा कर झगड़ा किया था। आरोप है कि महिला के पति ने ही नितू की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी थी। 11 बजे के करीब नितू कुमारी कुछ सामान लाने के लिए चौक के तरफ गई थी। एक घंटे बाद युवती का शव घर के पीछे खेत में पड़ा था। उसके गले पर फंदा का निशान था। परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के ही युवक पर लगाया है।

इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि एक लड़की के शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिवार वालों के द्वारा फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है।

काजीपुर थानांतर्गत ग्राम
एराजी सहवाजपुर में एक लड़की के मृत्यु का मामला प्रतिवेदित हुआ है। जिसमें परिजन द्वारा लड़की के प्रेमी पर हत्या कर शव को खेत में फेक देने का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। अब तक के पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का दुष्प्रेरण का प्रतीत हो रहा है। घटना में संलिप्त अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।





