SBI UPI-IMPS सेवा में तकनीकी खराबी : शनिवार दोपहर बाद भी लेनदेन प्रभावित, बैंक ने ग्राहकों को UPI Lite और ATM इस्तेमाल करने की दी सलाह
पटना: भारतीय स्टेट बैंक (SBI)कीUPIऔरIMPSसेवाओं में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार को बड़ी संख्या में ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन में परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहर बाद तक कई यूजर्स के लिए ऑनलाइन भुगतान और तत्काल धन ट्रांसफर की सेवाएं प्रभावित रही.
जानकारी के मुताबिक,तकनीकी समस्या के चलते ग्राहकों कोUPIके जरिए भुगतान करने औरIMPSके माध्यम से तत्काल पैसे भेजने में दिक्कत आई. कुछ ग्राहकों ने लेनदेन विफल होने,भुगतान अटकने और ट्रांजेक्शन पूरा होने में देरी की शिकायत की.
SBIने सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा में आई तकनीकी समस्या की जानकारी दी. बैंक की ओर से बताया गया कि तकनीकी टीम समस्या को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है. बैंक ने ग्राहकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया.
शुरुआती अनुमान के अनुसार सेवा को जल्द सामान्य किए जाने की उम्मीद थी,लेकिन शनिवार दोपहर बाद भी कुछ ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके चलते जरूरी डिजिटल भुगतान और तत्काल पैसे भेजने वाले ग्राहकों की चिंता बढ़ी.
बैंक ने ग्राहकों को सेवा पूरी तरह बहाल होने तकUPI LiteऔरATMजैसी वैकल्पिक सुविधाओं का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.SBIकी तकनीकी टीम सिस्टम को सामान्य करने में जुटी है.
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि किसी असफल या लंबित लेनदेन की स्थिति में बार-बार भुगतान करने से पहले बैंकिंग ऐप या खाते में ट्रांजेक्शन की स्थिति जांच लें,ताकि एक ही भुगतान दो बार न हो.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-





