संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती : कोडरमा में धूमधाम से मनायी गई जयंती,उनके विचारों को अमल करने का लिया संकल्प

Edited By:  |
sant siromani guru ravidas jayanti sant siromani guru ravidas jayanti

कोडरमा: आज देशभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाया जा रही. इसी क्रम मेंजिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुवन पंचायत के सिमरिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर लोगों नेसंत रविदास के विचारों को अमल करने का संकल्प लिया.साथ ही बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान समाजसेवी पिंकू दास व अन्य वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन संघर्ष और उनके आध्यात्मिक संदेशों को साझा किया. कार्यक्रम में श्रद्धा और उल्लास का महौल देखने के मिला.