Bihar : लोजपा (रामविलास) के दफ्तर में मनाई गई संत रविदास जयंती, संदेश को किया गया याद
Edited By:
|
Updated :12 Feb, 2025, 04:05 PM(IST)
Reported By:


PATNA :लोजपा (रामविलास) द्वारा बुधवार को पटना स्थित पार्टी दफ्तर में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने उनके संदेश को याद किया और नमन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, प्रदेश प्रवक्ता दिनेश पासवान, युवा राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि वह आजीवन जाति-पाति, समाज में फैली कुरीतियों और विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व के चलते पूरा विश्व में उनका आदर हुआ।
संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे।