नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम : सम्राट चौधरी का CM नीतीश पर प्रहार, कहा : घर-घर शराब की फैक्ट्री खोलने वाले को सिखाना होगा सबक

Edited By:  |
Reported By:
Samrat Chaudhary's attack on CM Nitish Samrat Chaudhary's attack on CM Nitish

NEWS DESK :केन्द्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी द्वारा पूरे बिहार में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सुपौल के गांधी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया और मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बतायी।

सम्राट चौधरी ने मोदी सरकार पर बोला हमला

नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सरकार की उपलब्धियों के अलावा निशाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कामकाज गिनाते हुए नीतीश कुमार को पलटू राम की संज्ञा देते हुए कहा कि दुर्भाग्य है जो मुख्यमंत्री अपनी बदौलत सरकार नहीं बना सका बल्कि भाजपा के सहयोग से बिहार के मुख्यमंत्री बने, आज प्रधानमंत्री को सत्ता से हटाना चाह रहे हैं।

'नीतीश देख रहे हैं मुंगेरी लाल का सपना'

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का यह मुंगेरी लाल का सपना कभी साकार नहीं होगा बल्कि बिहार की जनता समझदार है। खुद नीतीश सत्ता से बेदखल हो जाएंगे। उन्होंने सभा मे मौजूद लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि घर-घर शराब की फैक्ट्री खोलने वाले पलटू चाचा को आने वाले समय में सबक सिखाना है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नही आना है।

जनसभा में उमड़ी जबरदस्त भीड़

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता में से एक मंडल अध्यक्ष को मंच पर खड़ा कर बताया कि हमारा एक छोटा कार्यकर्ता भी नीतीश से बेहतर मुख्यमंत्री साबित होगा। इस मौके पर जदयू के पूर्व विधायक अमला सरदार ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के समक्ष भाजपा का दामन थाना। मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ देख भाजपा नेता गदगद हो गए। गांधी मैदान में काफी भीड़ रही। लोगों ने घंटो इंतजार कर प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन सुना।


Copy