समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर से जहां एक हादसे में नानी और नतनी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों इलाके में स्थित एक चिमनी के पास बने गढ्ढे में कपड़ा धोने के लिए गई थी जहां यह हादसे में दोनों की गई।
मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगार घाट थाना क्षेत्र के डढ़िया असाधर पंचायत वार्ड 4 में नानी नतनी की गड्ढा में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि कपड़ा धोने के लिए नानी नतनी बाबा चिमनी के गड्ढा के पास गई नतनी की पैर फिसलने से वह गहरी पानी में चली गई जिसे बचाने नानी भी पानी में छलांग लगाई लेकिन पानी गहरा रहने की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।
मृतका की पहचान उसी पंचायत के 55 वर्षीय महिला इमाम खातून के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान 13 वर्षीय नसीमा खातून के रूप में हुई है जिसका घर समस्तीपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर पंचायत बताया जा रहा है। 13 वर्षीय मृतक नसीमा खातून अपने ननिहाल डढ़िया असाधर में नानी के घर रह रही थी जो अपने नानी के साथ बगल के गड्ढे में कपड़ा धोने गई थी। गहरी पानी में डूबने से दोनों नानी नतनी की मौत हो गई। डूबने की घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
वहीं उजियारपुर अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने बताया कि यह घटना आज सुबह की है अंगार घाट पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वह वहां पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। मौके पर मौजूद माले प्रखंड सचिव महावीर पौद्दार ने गहरी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बगल में बाबा चिमिनी के गड्ढा में कपड़ा धोने नानी नतनी गई थी। नतनी नसीमा खातून का पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई जिसे बचाने उसकी नानी भी पानी में गए लेकिन गड्ढा में पानी अधिक रहने से दोनो की डूबने से मौत हो गई।

