रोहतास में ग्रामीणों ने काटा बवाल : महिला का शव मिलने से थे आक्रोशित, अधिकारियो को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Edited By:  |
Rohtas me graminon ne kata bawal Rohtas me graminon ne kata bawal

रोहतास : खबर है रोहतास से जहां जंगल इलाके से वनवासी महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जनजाति के लोगों के शव को लेकर वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया। इतनी संख्या में आक्रोशित लोगों को देख सभी कर्मी भी भागने लगे जिसके बाद ग्रामीणों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।

मामला रोहतास जिला के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां आज रोहतास थाना क्षेत्र का अकबरपुर उस समय रण क्षेत्र में बदल गया। जब सैकड़ों की संख्या में बनवासी जनजाति के लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिस पर हमला कर दिया तथा वन क्षेत्र पदाधिकारी रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

बता दे कि कैमूर पहाड़ी पर नागा टोली के रहने वाली लकड़ी चुनने वाली एक महिला की मौत हो गई। जंगल से महिला राजकालो देवी का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के कर्मियों के कारण ही महिला की मौत हुई है। जिसके बाद आक्रोशित जनजातीय लोगों ने महिला के शव के साथ रोहतास के अकबरपुर में स्थित वन विभाग के कार्यालय पर हमला बोल दिया। रेंजर के अलावे कई वन कर्मियों एवं अधिकारियों की पिटाई कर दी गयी।

बताया जा रहा है कि जनजातीय लोगों के आक्रोश को देखकर वन कर्मी भाग चलें। मौके की नजाकत को देखते हुए रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत भी मौके पर पहुंचे। घायल रेंजर हेम चंद्र मिश्रा को इलाज के लिए डिहरी के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रेंजर ने बताया कि पुलिसकर्मी एवं डेहरी के एसडीएम के मौजूदगी में उन लोगों की पिटाई हुई है। लेकिन किसी ने उन लोगों को नहीं बचाया। वही बाद में किसी तरह मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। महिला के पति महेंद्र उरांव का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ गंदा काम नहीं किया गया।


Copy