Hindi News / STF और जिला पुलिस ने हथियार और हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद,...

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : STF और जिला पुलिस ने हथियार और हथियार बनाने का उपकरण किया बरामद, 1 गिरफ्तार

Edited By:  |
munger mai mini gun factory ka bhandafore munger mai mini gun factory ka bhandafore

मुंगेर: बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां पुलिस ने हथियार निर्माताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.STFऔर जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में दियारा क्षेत्र में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. वहीं मौके से दो पिस्टल,एक अर्धनिर्मित पिस्टल,मैगजीन और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया हैजबकि तीन अपराधी दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गया.

बताया जा रहा है किमुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी की गई. सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान बरदह निवासी मो. कैफी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही तीन अन्य हथियार निर्माता दियारा क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए. बरामद सामानों में दो निर्मित पिस्टल,एक अर्धनिर्मित पिस्टल,मैगजीन,ड्रिल मशीन,बेस मशीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण शामिल हैं.

एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार लोग हथियार निर्माण में लगे थे,जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट--