Hindi News / वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने BJP का थामा दामन,राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का...

RJD को बड़ा झटका : वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ने BJP का थामा दामन,राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

Edited By:  |
rjd mein bada jhatka rjd mein bada jhatka

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मंगल पांडेय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

आरजेडी छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे,लेकिन अब उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार और देश को विकसित बनाने के संकल्प के साथ वह बीजेपी के साथ काम करेंगे.