ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट : अब मुंबई एयरलिफ्ट किये जायेंगे, सड़क हादसे में हुए थे घायल
Edited By:
|
Updated :04 Jan, 2023, 02:13 PM(IST)


DESK : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। बता दें कि ऋषभ शुक्रवार सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए थे। जिसमे उन्हें गंभीर चोटे लगी है।
जानकारी मिल रही है कि ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया। कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।