ROHTAS :रोहतास में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां करगहर के बेलासपुर में मिनी राइस मिल के स्ट्रक्चर सहित बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त बॉयलर 32 टन धान से भरा हुआ था।

उसवक्त राइस मिल के अंदर दो मजदूर कार्य कर रहे थे। हालांकि, अभी मजदूरों का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची है। ये घटना रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के बेलासपुर सत्यम राइस मिल की है।

मची अफरा-तफरी, हादसे के वक्त मजदूर अंदर कर रहे थे काम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि दोपहर में तेज हवा के झोंके की वजह से स्ट्रक्चर सहित राइस मिल का 32 टन धान से भरा बॉयलर गिर पड़ा। इस राइस मिल के मालिक कन्हैया सिंह हैं।