RCP का टिकट कटने पर गांव वाले दुखी ! : नालंदा के मुस्तफापुर में पसरा सन्नाटा, हो रही ये चर्चा

Edited By:  |
Reported By:
RCP ka ticket katne par gaon wale dukhi RCP ka ticket katne par gaon wale dukhi

नालंदा : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने आज राज्यसभा का टिकट कटने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने CM नीतीश से अपने 25 वर्षों के संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि वो कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ने वाले। मंत्रिमंडल से इस्तीफे पर स्थिति साफ़ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह विशेषाधिकार है इसीलिए वो जब कहेंगे मैं इस्तीफ़ा दे दूंगा। वहीँ राज्यसभ का टिकट कटने के बाद RCP के गांव में गम का माहौल है।

जेडीयू ने RCP सिंह का राज्यसभा टिकट काटा तो उनके पैतृक गांव मुस्तफापुर के लोग नाराज हो गए। गांव में गम का माहौल है। एक ग्रामीण ने तो यहाँ तक कहा कि यह गलत हुआ है , तो किसी ने कहा कि सोचा नहीं था कि नीतीश कुमार ऐसा करेंगे। हालांकि अब तमाम तरह के लोग और तमाम तरह की बातें सामने आईं लेकिन आरसीपी सिंह के गांव से कुल मिलाकर यही खबर सामने आई कि गांव के बुजुर्ग लोगों में नाराजगी है।

वहीँ गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि लोगों ने ऐसा सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐसा करेंगे। आरसीपी सिंह ऐसा नेता थे जिन्होंने अपने गांव के साथ साथ पूरे जिले का नाम को रोशन किया लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के मन में क्या आया जो राज्य सभा भेजने के लिए नहीं सोचा।

बता दें कि नालंदा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं और उन्हीं के गृह जिले से आरसीपी सिंह भी आते हैं। राज्यसभा के लिए जेडीयू से खिरू महतो के नाम की घोषणा होने के बाद गांव का माहौल बदला-बदला सा है।


Copy